फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल के विकास में ओडिशा सरकार का प्रयास सराहनीयः एआईएफएफ

Fri, 17 Jul 2020 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशाल दास और देश की इस शीर्ष संस्था से पंजीकृत खिलाड़ियों ने भारतीय फुटबॉल के विकास में सहयोग देने के लिए ओड़िशा सरकार की सराहना की।

विज्ञापन


एआईएफएफ ने 2018 में ओडिशा सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे तथा कई टीमों जैसे अंडर-15, अंडर-17, इंडियन एरोज और यहां तक कि सीनियर महिला टीम को तब से उसकी उच्चस्तरीय सुविधाओं का उपयोग करने का मौका मिला।

दास ने इस करार का भारत में इस खेल में बहुत प्रभाव पड़ा और राज्य सरकार का इस अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा, 'ओडिशा सरकार के साथ करार का भारतीय फुटबाल के विकास में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद कई टीमों ने कलिंगा स्टेडियम परिसर की उच्चस्तरीय सुविधाओं का उपयोग किया। मैं इस अमूल्य सहयोग के लिये ओडिशा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।' भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने भी ओडिशा सरकार द्वारा मुहैया करायी गयी सुविधाओं की सराहना की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें