फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: स्टेफनी फ्रैपार्ट ने रचा इतिहास, पुरुष फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में पहली महिला रेफरी बनीं

Sun, 28 Mar 2021 01:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टेफनी फ्रैपार्ट - फोटो : twitter@FIFAWWC
विज्ञापन

फांस की रहने वाली स्टेफनी फ्रैपार्ट ने अपने नाम एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। 27 मार्च (शनिवार) को नीदरलैंड और लाटविया के बीच खेले गए पुरुष फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान उन्होंने ये अनूठा रिकॉर्ड बनाया। दरअसल इस क्वालीफायर मैच में स्टेफनी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। फीफा वर्ल्ड कप पुरुष क्वालीफायर मैच में मैच रेफरी की भूमिका निभाने वाली स्टेफनी फ्रैपार्ट दुनिया की पहली महिला हैं। लाटविया बनाम नीदरलैंड क्वालीफायर मुकाबला एम्सटरडम में खेला गया। 

विज्ञापन


37 वर्षीया स्टेफनी फ्रैपार्ट इससे पहले वह महिला फुटबॉल मैचों के लिए रेफरी रह चुकी हैं। बीते साल दिसंबर में स्टेफनी ने पुरुषों की चैम्पियंस लीग में जुवेंट्स और डायनमो के बीच लीग के बीच खेले गए मैच में रेफरी की भूमिका निभाई थी। स्टेफनी को पुरुष फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में रेफरी बनने पर उन्हें दुनियाभर बधाई और शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। 

फ्रैपार्ट यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन ( UEFA) मैच में भी रेफरनी बनने वाली पहली महिला हैं। 2019 यूईएफए सुपर कप फाइनल के दौरान लिवरपूल और चेल्सी के बीच खेले गए मैच में उन्होंने रेफरी की भूमिका निभाई थी। वहीं उन्होंने यूरोपियन लीग में अक्टूबर में रेफरी के तौर पर डेब्यू किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें