फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट देखने नहीं पहुंचेंगे गांगुली, फुटबॉल की इस लीग में रहेंगे मौजूद

Thu, 17 Oct 2019 05:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व दिग्गज और भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमान संभालने वाले हैं। गांगुली 23 अक्तूबर के दिन आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष बन जाएंगे। हालांकि क्रिकेट के अलावा गांगुली देश में होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट (इंडियन सुपर लीग) का चेहरा भी हैं। यही कारण है कि गांगुली इस लीग के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे।

विज्ञापन

आईएसएल फ्रेंचाइजी के हैं सह मालिक

सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
रविवार से कोच्चि में शुरू हो रहे नए सत्र के पहले मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स का सामना दो बार के चैंपियन एटीके से होगा। संयोग से गांगुली आईएसएल फ्रेंचाइजी एटीके के सह मालिक भी हैं।
विज्ञापन

रांची टेस्ट में नहीं हो पाएंगे शामिल

सौरव गांगुली
भारत-दक्षिण अफ्रीका के आखिरी टेस्ट में शामिल होने के सवाल पर गांगुली ने बुधवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में कहा, ‘‘मैं इस बार आईएसएल का चेहरा हूं और उनके लिये शूट कर रहा हूं। इसलिए मुझे केरल में उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहना होगा और इस वजह से मैं रांची टेस्ट मैच में नहीं रहूंगा। ’’

बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष को रांची में रहना था लेकिन नए घटनाक्रम का मतलब है कि गांगुली आईएसएल के उदघाटन समारोह में भाग लेने के बाद अगले दिन मुंबई पहुंचकर 23 अक्तूबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इसके अध्यक्ष का पद भार संभालेंगे। 

वहीं गांगुली ने अपनी नयी जिम्मेदारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का पद छोड़ दिया है। गांगुली सिर्फ बंगाली टीवी कार्यक्रम दादागीरी और विज्ञापन ही कर पाएंगे, बाकी सब बंद हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें