फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग मुकाबले को दिल्ली पहुंची फुटबाल टीमें

Thu, 25 Oct 2012 04:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले आई लीग मुकाबले के लिए प्रयाग युनाइटेड और ओएनजीसी की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। कोलकाता की टीम प्रयाग युनाइटेड यहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिए बुधवार को ही पहुंच गई थी।
विज्ञापन


टीम के कोच संजय सेन ने बताया कि हमारी सभी खिलाडी़ फिट हैं और इस मैच में खेलने को बेकरार हैं। हमने इस बार अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी हमें टूर्नामेंट में लंबा रास्ता तय करना है। प्रयाग के दो मैचों से छह अंक हैं और वह गोवा की टीम डेम्पो के साथ अंकतालिका में संयुक्त शीर्ष पर है।

दूसरी तरफ ओएनजीसी को अब तक दोनों मैचों में हार का सामना करना पडा़ है। पुणे एफसी ने उसे 2-3 से शिकस्त दी थी, जबकि चर्चिल ब्रदर्स ने उसे 0-5 से हराया था। टीम के कोच सुब्रत भट्टाचार्य ने उम्मीद जताई कि विदेशी खिलाड़ियों जापान के कत्सूमी यूसो और नाइजीरिया के आई के इचूकवा और ओनेयामा इके और घरेलू युवा खिलाडि़यों राबिन गुरंग. बिलांग नजारी और के वी लालू के दम पर उनकी टीम अंक हासिल करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें