महान अर्जेंटीनी फुटबॉल स्टार डिएगो माराडोना एक निजी कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह कन्नूर पहुंचे। माराडोना के आगमन के साथ ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पडे़ और पूरे राज्य में फुटबाल फीवर की बयार बह चली।
एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में आए माराडोना एक चार्टर्ड हेलीकॉप्टर से डिफेंस सिक्योरिटी कार्प्स (डीएससी) के मैदान में उतरे। हाफ जींस और नीली शर्ट में माराडोना यहां से होटल के लिए चले तो प्रशंसकों में उनकी झलक भर पाने के लिए अफरातफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।