फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोरेस के बराबरी के गोल से एटलेटिको को मिली राहत

Mon, 11 May 2015 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एटलेटिको मैड्रिड की टीम ने लेवेंट के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ के बावजूद अगले साल होने वाली चैंपियंस लीग में अपना स्थान लगभग सुरक्षित कर लिया क्योंकि सेविला को सेल्टा विगो के खिलाफ 1-1 से अंक बांटने पड़ गए।
विज्ञापन


मैड्रिड में खेले गए मुकाबले में शीर्ष चार टीमों में जगह बनाने के लिए सेविला को इस ड्रॉ से झटका लगा है।
उधर, एटलेटिको को अब अंतिम दो मैचों में तीन अंक की जरूरत होगी जिससे उसे अगस्त में होने वाले क्वालीफायर में नहीं खेलना पड़ेगा।

इस ड्रॉ से ला लीगा में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करने वाली एटलेटिको के लिए मैच समाप्ति से दस मिनट पहले फर्नांडो टोरेस ने बराबरी का गोल किया। डेविड बैरेल के गोल से मेजबान लेवेंट के लिए पहला गोल किया लेकिन गुइलहेरमे ने एटलेटिको को बराबरी दिला दी।

उसके बाद उचे ने लेवेंट को फिर बढ़त दिलाई लेकिन टोरेस ने बराबरी का गोल कर दिया। एटलेटिको ने सेविला से सात अंकों की बढ़त बना ली है।

बार्सिलोना के खिलाफ बेयरन म्यूनिख को चमत्कार की जरूरत
म्यूनिख में बेयरन म्यूनिख को मंगलवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बार्सिलोना से भिड़ना है। टीम के कोच पेप गार्डियाला का वादा है कि हम जी-जान से खेलेंगे बेशक बार्सिलोना को आठवीं बार फाइनल से रोकना उसके लिए बेहद मुश्किल काम है।
विज्ञापन


पिछले बुधवार को कैंप नाउ में पहले चरण में बार्सिलोना ने उन्हें 3-0 से मात दी थी जिसमें स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने दो गोल दागे थे। आज तक कोई भी टीम यूरोपियन सेमीफाइनल में तीन गोलों के अंतर की खाई को नहीं पाट सकी है। ऐसे में कोई चमत्कार ही बेयरन म्यूनिख की किस्मत खोल सकता है।

टीम के आत्मविश्वास को इस तथ्य से ठेस पहुंच सकती है कि एक पखवाड़े पहले 25वीं बार जर्मन लीग जीतने के बाद वह लगातार चार मैच हारे हैं और 1991 के बाद पहली बार उनकी हार का सिलसिला इतना लंबा चला है।

पंद्रह साल में ऐसा भी पहली बार हुआ है कि टीम लगातार तीन मैचों में कोई गोल न कर सकी हो। शनिवार को पिछली हार में बेयरन को घरेलू मैदान पर आगस्बर्ग ने 1-0 से हराया था जबकि मैच में पेपे रेना को बाहर भेजे जाने के बाद 77 मिनट बेयरन को दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा था।

बेयरन के कोच गार्डियाला पहले बार्सिलोना की भी कोचिंग कर चुके हैं। उनका कहना है कि बेयरन टीम अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। उन्होंने अपने खिलाड़ियों को साफ ताकीद की है कि बार्सिलोना की फारवर्ड लाइन में कई स्टार हैं अगर उन पर लगाम नहीं लगाई तो वो तुमको रौंद देंगे। हमें अपना सपना पूरा करना है बेशक यह आसान नहीं है लेकिन हमारे पास 90 मिनट हैं और याद रखो कि हम लड़ाके हैं।  

शानदार फॉर्म में है बार्सिलाना की टीम
बार्सिलाना क्लब की टीम शानदार फॉर्म में है। पिछले चार मैचों में टीम 19 गोल कर चुकी है। शनिवार को उन्होंने रियल सोसिडेड को 2-0 से हराकर स्पेनिश लीग में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करके खिताब जीतना लगभग तय कर लिया है।

दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड से उसने चार अंक की बढ़त बना ली है। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार पिछले छह मैचों से लगातार गोल कर रहे हैं। इस सीजन में उनके 35 गोल हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें