फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगाः मैड्रिड का जलवा, खतरे में बार्सिलोना की बादशाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल में अल्मीरा को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ चोटी पर चल रहे बार्सिलोना क्लब से वह सिर्फ दो अंक दूर रह गई है।
विज्ञापन


पहले हाफ में जेम्स रोड्रिग्ज का गोल मध्यांतर से ठीक पहले हुआ। उन्होंने गजब की वॉली लगाकर झन्नाटेदार गोल किया। उसके बाद दूसरे हाफ में डोस के आत्मघाती गोल के साथ रियल मैड्रिड ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। तीसरा एवं अंतिम गोल एल्वेरो अर्बेलोआ ने किया।

शनिवार को मैड्रिड को सेविला से भिड़ना है और फिर मंगलवार को चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चक्र में उसे जुवेंटस से भिड़ना है। रियल मैड्रिड के मैनेजर कार्लोस ऐनसेलोटी का कहना है कि यह सीजन का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है और हमारे लिए हर मैच अहम है। हम सेविला के खिलाफ पूरी मजबूत टीम उतारेंगे बेशक हमें उसके अगले मैच में जुवेंटस से भिड़ना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम यह नहीं सोच रहे कि बार्सिलोना दो अंक गंवाए बल्कि हमें अपने चार शेष बचे मैचों की चिंता है। रियल मैड्रिड पर उस समय दबाव बढ़ गया था जब मंगलवार को बार्सिलोना ने गेटेफे को 6-0 से रौंद दिया था।

अल्मीरा के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में रियल मैड्रिड ने धीमी शुरुआत की थी। मैड्रिड ने दो अच्छे हमले बोले थे। एक में रोड्रिग्ज का हेडर निशाने पर नहीं और दूसरे पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की किक पर गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया था।
विज्ञापन


क्रिस्टियानो की एक लहराती फ्री किक गोलपोस्ट के ऊपर से भी निकल गई थी। जब घरेलू दर्शक हताश हो रहे थे तब कोलंबिया के रोड्रिग्ज ने वैसे ही वॉली लगाई जैसे उन्होंने विश्व कप में उरुग्वे के खिलाफ लगाई थी। इसे विश्व स्तरीय गोल कहा जा रहा है। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने स्ट्राइकर फर्नांडो टोरेस के गोल से विलैरल को 1-0 से हरा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें