फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरी ए: युवेंटस की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक गोल करने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर

Tue, 23 Jun 2020 02:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पाउलो डायबाला के गोल की मदद से युवेंटस ने इटालियन कप फाइनल में मिली हार को भुलाकर सोमवार को यहां बोलोनी को 2-0 से हराकर सीरी ए फुटबॉल चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत की। युवेंटस इटालियन कप के फाइनल में नैपोली से पेनल्टी शूट आउट में हार गया था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगभग तीन महीने तक ठप रही सेरी ए में उसने शानदार शुरुआत की। रोनाल्डो ने 23वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि डायबाला ने 36वें मिनट में गोल दागा।

विज्ञापन


रोनाल्डो ने रचा इतिहास
इसी के साथ रोनाल्डो ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया। पहले हाफ में पेनल्टी से स्कोर करने के सथ ही क्रिस्टियानो अब पुर्तगाल की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 35 वर्षीय इस फुटबॉलर ने रुई कोस्टा का रिकॉर्ड तोड़ा। सीरी ए टूर्नामेंट में यूवेंटस की ओर से खेलते हुए यह रोनाल्डो का 43वां और मौजूदा सीजन का 22वां गोल था। 2018 में उन्होंने यूवेंटस के लिए 21 गोल दागे थे। 

इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लीगा में भी रोनाल्डो का जलवा
196 मैच में 84 स्कोर के साथ रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास के भी सबसे सफल पुर्तगाली फुटबॉलर हैं। स्पेनिश लीग ला-लीगा में रीयल मैड्रिड की तरफ से खेल चुके रोनाल्डो 292 मैच में सर्वाधिक 311 गोल करने वाले पुर्तगाली हैं।
विज्ञापन


लगातार नौवीं बार इटालियन लीग का खिताब जीतने की कवायद में लगे युवेंटस ने अब अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लाजियो पर चार अंक की बढ़त बना ली है, उसके 27 मैचों में 66 जबकि लाजियो के 26 मैचों में 62 अंक हैं। लाजियो को बुधवार को अटलांटा से भिड़ना है।

इब्राहिमोविच की अनुपस्थिति के बावजूद एसी मिलान की जीत

इस बीच एसी मिलान को चोटिल जाल्टन इब्राहिमोविच की अनुपस्थिति के बावजूद लेसी को 4-1 से हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मिलान की तरफ से सामु कास्टिलेजो, जियाकोमो बोनावेंटुरा, एंटे रेबिच और राफेल लियो ने गोल दागे।

लेसी की तरफ से एकमात्र गोल मार्को मनकोसु ने पेनल्टी पर किया। इस जीत से मिलान की यूरोपीय टूर्नामेंटों के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बन गयी है, उसके अब नैपोली के समान 39 अंक हैं। नैपोली ने हालांकि उससे एक मैच कम खेला है। एक अन्य मैच में अंतिम स्थान पर चल रहे ब्रेसिया ने फियोरेनटिना के साथ 1-1 से ड्रा खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें