फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी की बर्नले पर धमाकेदार जीत, लिवरपूल का इंतजार बढ़ा

Tue, 23 Jun 2020 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

फिल फोडेन और रियाद महरेज के दो-दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को करारी शिकस्त देकर लिवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया। इस धमाकेदार जीत में सिटी के लिए चिंता की बात सर्गिया एगुएरा की चोट रही जो दाएं घुटने में दर्द के कारण लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले।

विज्ञापन


सिटी की इस जीत ने हालांकि यह सुनिश्चित कर दिया कि लिवरपूल बुधवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी खिताब हासिल नहीं कर पाएगा जिसके लिए वह पिछले 30 साल से इंतजार कर रहा है।

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे सिटी की तरफ से फोडेन ने 22वें और 63वें मिनट में गोल किए जबकि महरेज ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम का दबदबा बनाया, उन्होंने 43वें मिनट में मैदानी गोल दागने के बाद 45वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।
विज्ञापन


डेविड सिल्वा ने 51वें मिनट में टीम की तरफ से चौथा गोल किया था। इस जीत से सिटी के 30 मैचों में 63 अंक हो गये हैं लेकिन वह अब भी लिवरपूल से 20 अंक पीछे है जिसके 30 मैचों में 83 अंक हैं। सिटी हालांकि एगुएरा की चोट को लेकर चिंतित है।

कोच पेप गॉर्डियोला ने कहा, 'उसकी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। हम कल इसका आकलन करेंगे। उसके घुटने में दर्द हो रहा है। वह पिछले महीने भी घुटने की इस चोट से परेशान था।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें