फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup 2017: हम जीत के लिए उतरेंगे और प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देंगे-संजीव स्टालिन

Wed, 04 Oct 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sanjeev stalin - फोटो : Goal.com
विज्ञापन
भारत की फीफा अंडर-17 विश्व कप में नुमाइंदगी कर अपने सपनों की उड़ान को पूरी करने का सपना संजोए नौजवान डिफेंडर संजीव स्टालिन कहते हैं कि ऐसा कोई भी दबाव जो मुझे मेरी क्षमता से बेहतर करने को प्रेरित करता है वह अच्छा है।
विज्ञापन


संजीव कहते हैं, 'मैं हमेशा ही फीफा अंडर 17 विश्व कप में खेलना चाहता था। दबाव खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा है। खिलाड़ी की क्षमता का आकलन दबाव में उसके प्रदर्शन से ही होता है। खिलाड़ी पर बढ़िया प्रदर्शन करने का दबाव हमेशा रहता है चाहे टूर्नामेंट बड़ा हो या कम प्रतिस्पर्धा हो। निश्चित रूप से फीफा अंडर-17 विश्व कप में खेलने का दबाव है। यह अच्छा दबाव है क्योंकि यह मुझे निजी तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित करेग। मेरा मानना है कि ऐसी कोई भी दबाव जो मुश्किल हालात में मुझे मेरी क्षमता से बेहतर करने को प्रेरित करे अच्छा है। यह दबाव मुझमें औैर बेहतर करने  का जज्बा भर देता है।'

पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup: भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री, कहा- ‘मजबूती से खेलें ,कभी हौसला न छोड़े’

वह कहते हैं,  'भारतीय फुटबॉल के लिए फीफा अंडर-17 विश्व कप ऐतिहासिक क्षण है। हम जब फीफा अंडर-17 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ छह अक्टूबर को खेलने उतरेंगे तो हमें अपने '12 वें खिलाड़ी' यानी अपने प्रशंसकों के पुरजोर समर्थन की जरूरत होगी। यह फीफा अंडर-17 विश्व कप केवल हमारा नहीं यह हर भारतीय से जुड़ा है। हमें इस फीफा अंडर-17 विश्व कप में बतौर टीम अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। हम जीत के लिए उतरेंगे और अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देंगे। हमें मालूम है कि हम छुपे रुस्तम हैं लेकिन हमारे पास सभी को चौंकाने की योजना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें