फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीगः पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स-एटीके दोनों को मिला 1-1 पॉइंट

Fri, 17 Nov 2017 11:27 PM IST
amarujala.com
विज्ञापन
आईएसएल 2017
विज्ञापन
कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को सायं 6.30 बजे चौथे इंडियन सुपर लीग का रंगारंग आगाज हुआ। फिल्‍म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटारीना कैफ ने उद्घाटन समारोह में शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। हिंदी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के स्टारकास्ट सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मैदान में अपने जादुई जलवे बिखेरे। इस दौरान स्टेडियम में करीब 40 हजार दर्शक उपस्थति ‌थे। 
विज्ञापन


कैटरीना कैफ ने धूम मचा दे, शीला की जवानी, काला चश्मा आदि गीतों के मुखड़े पर डांस कर समारोह को रोमांचित किया। वहीं अभिनेता सलमान खान सायकिल से स्टेडियम पर पहुंचे। इस दौरान फिल्म सुल्तान का शीर्षक गीत गाया जा रहा था।
 
इसके बाद यहां भी रहेगा, वहां भी रहेगा जलवा, बेबी को बेब्स पसंद है, जुम्मे की रात है, मान जा मेरी माशूक बनेगी, आज की पार्टी मेरी तरफ से आदि गीतों का मुखड़ा गाते हुए सलमना खान थिरके। इस दौरान दर्शक काफी उत्साहित हुए।  
विज्ञापन


इंडियन सुपर लीग की  शुरुआत करने वाली नीता अंबानी जब मैदान में आई तो उनका भी उपस्थित दर्शकों ने स्वागत किया। सलमान खान ने मैदान में उपस्थित लोगों से सचिन-सचिन कहकर फुटबाल के इस समर में क्रिकेट की याद दिला दी।   

केरला ब्लास्टर्स और एटीके यानी एटलिटको डे कोलकाता के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। कोच्चि में खेला गया यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा। इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। केरला ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टीम है। उद्धाटन समारोह के दौरान मैदान में सलमान खान और  कैटरीना कैफ के साथ सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें