फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम ने स्वीडन को किया बाहर, इब्राहिमकोविक की हार से विदाई

Thu, 23 Jun 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
82वें मिनट में दागे गोल ने महान फुटबॉलर जाल्टन इब्राहिमकोविक का अपने देश स्वीडन के लिए आखिरी मैच खेला दिया जिसमें उसे हार मिली। बेल्जियम ने स्वीडन को 1-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से ही बाहर कर दिया।
विज्ञापन


82 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी लेकिन खेल के अंतिम समय में राद्जा नैनगोलन के दागे गोल ने काम कर दिया और मजबूत कही जाने वाली स्वीडन की टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्वीडिश खिलाड़ी इब्राहिमकोविक ने घोषणा की थी कि यूरो कप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

स्वीडन की टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही।

क्रोएशिया ने मौजूदा चैंपियन स्पेन को हराया
इवान पेरिसिच के मैच समाप्ति से तीन मिनट पहले किए गए निर्णायक गोल की बदौलत क्रोएशिया ने पिछली दो बार की चैंपियन स्पेन को यूरो कप-2016 के ग्रुप डी मुकाबले में 2-1 से हराकर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन


स्पेन की इस हार के साथ आगे की राह कठिन हो गई है। स्पेन को अब अंतिम-16 के मुकाबले में इटली की मजबूत टीम से सामना करना होगा। इस हार के बाद स्पेन को अगर लगातार तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करना है तो उसे 2012 टूर्नामेंट के फाइनल की तरह एक बार फिर इटली को मात देनी होगी।

स्पेन को अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए हार से बचना था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। स्पेनिश टीम यदि शीर्ष पर रहती तो उसे ग्रुप बी, ई या एफ में उसे तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ना पड़ता। मैच के दौरान स्पेनिश कप्तान सर्गियो रामोस ने दूसरे हाफ में पेनल्टी गंवा दी। जब उनके शॉट को डेनियल सुबासिच ने रोक दिया।

निर्धारित समय से तीन मिनट पहले पेरिसिच ने गोल दागकर क्रोएशिया की जीत सुनिश्चित कर दी। इस जीत से क्रोएशिया ग्रुप डी  में सात अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया जबकि स्पेन की टीम छह अंकों के साथ इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें