नाचो के हेडर से दागे गए एकमात्र गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लीगा में वलादोलिड को 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ जिनेदिन जिदान की टीम अक्तूबर के बाद पहली बार अंक तालिका में बार्सिलोना को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गई। रियल मैड्रिड 21 मैचों में 13वीं जीत से 46 अंकों के साथ पहले नंबर पहुंच गया। लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना को शनिवार को वेलेंसिया के हाथों 0-2 से हार मिली थी। उसके 43 अंक है। नाचो ने खेल के 78वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। यह उनका ला लीगा में सातवां और घर के बाहर पहला गोल है।