इस जीत से जिनेडिन जिडान का कोच के रूप में शानदार रिकॉर्ड कायम रहा। अब तक वह मैड्रिड को चैंपियंस लीग में तीन बार, क्लब विश्व कप और यूफा सुपर कप में दो-दो बार सफलता दिला चुके हैं। अब स्पेनिश सुपर कप में भी सफलता हासिल कर ली है।
कोच रियल मैड्रिड, जिनेडिन जिडान
मैंने बतौर खिलाड़ी और अब एक कोच के रूप में कई जीत हासिल की हैं। मैं खिलाड़ियों को इस सफलता की बधाई। यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।