फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो ने यूवेंटस के लिए बनाया रिकॉर्ड, लेकिन टीम हारी

Sun, 09 Feb 2020 03:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को यूवेंटस की ओर से सीरी ए फुटबाल लीग के लगातार 10 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, लेकिन उनकी टीम को हेलास वेरोना से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हफ्ते 35 वर्ष के हुए रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल किया जो 10 मैचों में उनका 15वां गोल था।

विज्ञापन


इससे लीग में उनके 20 गोल हो गए हैं। पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की निगाह अब लगातार 11 मैचों में गोल करके गैब्रियल बतिस्तुता और फैबियो क्वागलिरारेला के रिकार्ड की बराबरी करने पर लगी है।

हेलास वेरोना के लिए फैबियो बोरिनी ने 76वें मिनट में और जियामपाउलो पाजिनी ने 86वें मिनट में गोल किया। यूवेंटस के 54 अंक हैं और वह इंटर मिलान से तीन अंक ऊपर है जिसके रविवार को एसी मिलान के खिलाफ मुकाबले में जीत से उसके बराबर पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें