विख्यात डिफेंडर रियो फर्डिनेंड ने दुनिया के प्रमुख फुटबॉल क्लबों में से एक इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपना 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया है।
इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनके अनुबंध का नवीकरण नहीं किया था जिसके बाद फर्डिनेंड ने क्लब से किनारा करने का फैसला कर लिया।
35 साल के फर्डिनेंड का मौजूदा अनुबंध इस सत्र के बाद से समाप्त हो रहा है और क्लब ने उन्हें नए अनुबंध की पेशकश नहीं की है।
फर्डिनेंड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 455 मैच खेले और इस दौरान आठ गोल दागे। इस दौरान यूनाइटेड ने 6 बार प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा जमाया था।
फर्डिनेंड को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2002 में तीन करोड़ पौंड की भारी भरकम राशि देकर खरीदा था जो उस समय ब्रिटिश रिकॉर्ड था।