फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: छह बार यूरोपीय कप जीतने वाले एकमात्र फुटबॉलर पैको जेंटों का हुआ निधन, रियल मैड्रिड के दिग्गज को दी श्रद्धांजलि

Tue, 18 Jan 2022 06:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के दिग्गज खिलाड़ी फ्रांसिस्को 'पैको' गेंटो ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गेंटो ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रियल मैड्रिड के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनके निधन की जानकारी देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पैको जेंटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के दिग्गज खिलाड़ी फ्रांसिस्को 'पैको' गेंटो ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गेंटो ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रियल मैड्रिड के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनके निधन की जानकारी देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया कि वह हमारे क्लब और फुटबॉल की दुनिया के दिग्गजों में से एक थे। 

विज्ञापन


गेंटो के नाम 23 ट्राफियों का क्लब रिकॉर्ड था, जो 50 से अधिक वर्षों तक था, लेकिन रविवार को रियल के कप्तान मार्सेलो ने सुपर कप का खिताब जीतने के साथ ही उनके इस ऐतिहसिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाको गेंटो फुटबॉल के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 बार यूरोपीय कप जीता। उन्होंने साल 1953 से 1971 के बीच क्लब का प्रतिनिधित्व किया था। रियल मैड्रिड में उन्होंने अपने 18 सीजन में 6 यूरोपीय कप के अलावा 12 ला लीगा, 2 स्पेनिश कप, 1 इंटरकांटिनेंटल कप, 1 मिनी विश्व कप और 2 लैटिन कप भी जीता। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 600 मैच खेले और इस दौरान 182 गोल किए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें