फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीग में रियल मेड्रिड की जीत, लीग वन में पीएसजी की हार

Fri, 27 Sep 2019 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल मेड्रिड - फोटो : social media
विज्ञापन

रियल मैड्रिड ने ला लीगा में ओसासुना को 2-0 से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। छह मैचों में चार जीत और दो ड्रॉ से जिनेदिन जिदान की टीम 14 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। एटलेटिको मैड्रिड 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। ईडन हेजार्ड और गेरेथ बेल की गैर मौजूदगी में विनिसियस जूनियर (36वें मिनट) और रोड्रिगो (72वें मिनट) ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। जिदान ने हेजार्ड और बेल सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था। रियल को शनिवार को प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको मैड्रिड से खेलना है। एटलेटिको ने एक अन्य मुकाबले में मालोरका को 2-0 से मात दी। डिएगो कोस्टा (26वें मिनट) और जोआओ फेलिक्स (64वें मिनट) गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसजी की 16 माह में घर में पहली हार

फ्रेंच चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को घर में लीग वन में रिम्स के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पीएसजी की यह पिछले 16 माह में घर में लीग में पहली हार है। उसे पिछली हार मई 2018 में मिली थी। पीएसजी के स्टार खिलाड़ी नेमार भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए। हार के बावजूद पीएसजी तालिका में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। रिम्स को हसने कमारा ने 29वें मिनट में हेडर और बौलाए डिया (90+4) ने इंजुरी टाइम में बाइसाइकिल किक से गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें