फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंजेमा के दम पर जीता रियल मेड्रिड, ला लीगा में सेविला को 1-0 से दी शिकस्त 

Tue, 24 Sep 2019 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ला लीगा में सेविला को 1-0 से दी शिकस्त 
  • 05 मैचों में तीसरी जीत है यह जिदान की टीम की इस सत्र की जिसमें से दो ड्रॉ रहे हैं 
  • 05 गोल बेंजेमा पांच मैचों में दाग चुके हैं ला लीगा में अब तक
  • 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है रियल  
विज्ञापन
बेन्जेमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीम बेंजेमा के दूसरे हाफ में हेडर से दागे गए एकमात्र गोल के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लीगा में सेविला को 1-0 से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। पांच मैचों में तीन जीत और दो ड्रॉ से अब जिनेदिन जिदान की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको बिलबाओ के भी 11 अंक हैं पर गोल अंतर से वह रियल से आगे है। बुधवार को चैंपियंस लीग के अपने पहले मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के हाथों 0-3 से शिकस्त खाने वाली रियल के लिए बेंजेमा ने खेल के 64वें मिनट में गोल किया। बेंजेमा का यह पांच मैचों में पांचवां गोल है। 

विज्ञापन

पांच सत्र में पहली जीत

रियल मैड्रिड की यह सेविला के घरेलू मैदान सांचेज पिजुआन स्टेडियम में पिछले पांच सत्र में पहली जीत है। रियल को पिछले चार मुकाबलों में सेविला के घर में उससे हार मिली थी। अन्य मैचों में एटलेटिको बिलबाओ ने अलावेस को 2-0 से, रियल सोसिदाद ने एस्पेनयॉल को 3-1 से और गेटाफे ने मलोरका को 4-2 से पराजित किया। 
विज्ञापन

पीएसजी की जीत में चमके नेमार

नेमार के अंतिम क्षणों में दागे गए गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लियोन को 1-0 से हराकर लीग वन फुटबॉल तालिका के शीर्ष पर तीन अंकों की बढ़त बना ली है। ब्राजील के स्टार नेमार ने नियमित खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले (87वें मिनट) एंथोनी लोपेज को छकाते हुए गोल दागा। लोपेज ने इससे पहले कई अच्छे बचाव किए। नेमार लगातार दूसरे मैच में पीएसजी की जीत के सूत्रधार रहे हैं। इस जीत से पीएसजी के छह मैचों में पांच जीत और एक हार से 15 अंक हो गए हैं। एंगर्स और ओजीसी नीस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के 12-12 अंक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें