फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: कोरोना का कहर, एवर्टन-न्यूकैसल का मैच रद्द, आर्सेनल के कोच मिकेल भी संक्रमित

Wed, 29 Dec 2021 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अर्तेटा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते अब वह टीम के एक जनवरी को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
इंग्लिश प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एवर्टन और न्यूकैसल के बीच बृहस्पतिवार को होने वाला मैच कोरोना और न्यूकैसल के खिलाड़ियों के चोट के चलते रद्द कर दिया गया है। इससे इंग्लिश प्रीमियर लीग के 20वें दौर के मैचों की संख्या सात रह गई है। इससे पहले आर्सेनल-वोल्वस और लीड्स व एस्टन के मैच पहले ही रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन


बोर्ड न्यूकैसल यूनाइटेड की मैच स्थगित करने का आवदेन स्वीकार कर लिया है। उसका कहना है कि कोविड-19 और चोट के चलते उसके पास मैदान में उतारने के लिए 13 खिलाड़ी नहीं हैं। पिछले तीन हफ्तों में कोरोना के चलते 16 मैच रद्द किए जा चुके हैं। 

आर्सेनल में भी कोरोना का कहर
आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अर्तेटा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते अब वह टीम के एक जनवरी को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल नहीं होंगे। वह ईपीएल के तीसरे मुख्य कोच होेंगे जो कोरोना के चलते एकांतवास में हैं।
विज्ञापन


उनसे पहले क्रिस्टल पैलेस के पैट्रिक और एस्टन विला के स्टीवन गेरार्ड पॉजिटिव पाए गए थे। आर्सेनल ईपीएल के अपने पिछले सभी चारों मुकाबले जीते हैं। मिकेल मार्च 2020 में भी पॉजिटिव हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें