फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ना चाहते हैं फ्रांस के एंथनी मार्शल, कोच ने की पुष्टि

Tue, 28 Dec 2021 02:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

वह प्रीमियर लीग के इस सत्र में केवल दो मैचों और सभी प्रतियोगिताओं में कुल चार मैचों में ही शुरुआत कर पाए थे। रांगनिक ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह 26 वर्षीय मार्शल से लंबी बातचीत की। 
विज्ञापन
एंथनी मार्शल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के फारवर्ड एंथनी मार्शल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से कहा कि वह इस फुटबॉल क्लब को छोड़ना चाहते हैं। क्लब के मैनेजर राल्फ रांगनिक ने यह जानकारी दी। फ्रांस के इस फुटबॉलर को पिछले कुछ समय से यूनाइटेड के शुरुआती एकादश में जगह नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


वह प्रीमियर लीग के इस सत्र में केवल दो मैचों और सभी प्रतियोगिताओं में कुल चार मैचों में ही शुरुआत कर पाए थे। रांगनिक ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह 26 वर्षीय मार्शल से लंबी बातचीत की। 

रांगनिक ने रविवार को कहा, ‘उन्होंने मुझे बताया कि वह सात वर्षों से मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ हैं और उन्हें लगता है कि यह किसी अन्य क्लब से जुड़ने का सही समय है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी बात का सम्मान करता हूं लेकिन मेरे लिए क्लब की स्थिति को देखना भी महत्वपूर्ण है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें