फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-League: टियागो के दो गोल से रियल कश्मीर ने आई लीग में आइजोल को हराया

Tue, 28 Dec 2021 02:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

स्नो लेपर्ड के नाम से मशहूर रियल कश्मीर के लिए टियागो (8वें, 45+2वें मिनट) ने पहले हाफ तो मेसन रॉबर्टसन (66वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किए।
विज्ञापन
आई लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टियागो ऐडन के दो गोल से रियल कश्मीर ने आई लीग फुटबॉल के अपने पहले मुकाबले में आइजोल एफसी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की। 
विज्ञापन


स्नो लेपर्ड के नाम से मशहूर रियल कश्मीर के लिए टियागो (8वें, 45+2वें मिनट) ने पहले हाफ तो मेसन रॉबर्टसन (66वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किए। आइजोल के लिए लालथाकिमा राल्ते (38वें मिनट) और रामहलुनचुंगा (85वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। 

टियागो के दो गोल से रियल कश्मीर की टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी। मध्यांतर के बाद मेसन ने रियल कश्मीर की बढ़त 3-1 कर दी। रामहलुनचुंगा ने अंतिम क्षणों में गोल तो किया पर वह आइजोल की टीम की हार नहीं टाल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें