पुर्तगाल और सर्बिया के बीच 27 मार्च को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो आगबबूला हो गए। उन्होंने गुस्से में आकर अपने कप्तान आर्मबैंड को भी फेंक दिया। इतना ही नहीं मैच के तय समय से पहले मैदान छोड़कर चले गए। रोनाल्डो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये क्वालीफायर मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
इस रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने सोचा था कि वह अंतिम मिनट में अपनी टीम को जीत दिला देंगे और ऐसे में उनके द्वारा लगाई गई स्ट्राइक गोल लाइन को पार नहीं कर पाई। हालांकि रिप्ले में साफ था कि गेंद ने लाइन पार की है। इसका मतलब ये हुआ की पुर्तगाल को जानबूझकर जीत से दूर रखा गया। जिसके बाद रोनाल्डो भड़क गए।
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच समाप्त होने के अंतिम मिनट से पहले करीब गोल कर दिया था जब सर्बिया के डिफेंडर स्टीफन मिट्रोविक ने गिरकर फिसलते हुए गोल बचाने का प्रयास किया। टीवी रिप्ले से साफ था कि गोल हो गया है।
रोनाल्डो के मुताबिक गेंद पूर्ण रूप से लाइन के अंदर जा चुकी थी। लेकिन डच मैच रेफरी इससे सहमत नहीं थे और जब रोनाल्डो ने गोल के लिए कहा तो इसके बदले उन्होंने रोनाल्डो को येलो कॉर्ड दिखाया।