फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबी पेरिस सेंट जर्मेन, नेमार-म्बापे को मजबूरन पड़ सकता है बेचना

Mon, 24 Dec 2018 08:09 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neymar and mbappe
विज्ञापन

रिपोर्टों के अनुसार क्लब पर खामियों को सुधारने के लिए एफएफपी का 170 मिलियन पाउंड (करीब 13 अरब 55करोड़ 35 लाख रुपये) का वित्तीय भार है। दिग्गज आई लीग क्लब ने रिकॉर्ड राशि के साथ इन दोनों को अपने साथ जोड़ा था।

विज्ञापन


पीएसजी को अब अपनी बेलैंस शीट दुरुस्त करने के लिए न चाहते हुए भी इन दोनों स्टार खिलाड़ियों में से एक को बेचना होगा। यूईएफए ने मैगा मनी करार को लेकर पीएसजी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच में अगर क्लब दोषी पाया जाता है तो उसे चैंपियंस लीग से निलंबित भी किया जा सकता है। हालांकि क्लब ऐसा होने की स्थिति मेें खेल पंचाट में जाने पर विचार कर रहा है। 
 

रिकॉर्ड करार के साथ खरीदा था नेमार को
पीएसजी ने पिछले साल अगस्त में ब्राजीली स्टार नेमार को बार्सिलोना से रिकॉर्ड राशि के साथ खरीदा था। पीएसजी ने उन्हें 198 मिलियन पाउंड (करीब 1600 अरब रुपये) में खरीदा था और वह दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे। 

विज्ञापन

 

म्बापे भी कम नहीं
फीफा विश्व कप में फ्रांस की जीत के हीरो रहे म्बापे को दुनिया के दूसरे सबसे महंगे फुटबॉलर हैं। उन्हें मोनाक्कोे से 158 पाउंड   (करीब 1400 अरब रुपये) में खरीदा गया था। 
 

क्या है फाइनेंशियल फेयर प्ले
यूईएफए फाइनेंशियल फेयर प्ले रेग्युलेशन की स्थापना पेशेवर फुटबॉल क्लबों को सफलता की खोज में कमाई करने से ज्यादा खर्च करने और वित्तीय समस्याओं में ऐसा करने में रोकने के लिए की गई थी, जो उनके दीर्घकालिक अस्तित्व को खतरे में डाल सकती थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें