ओस्माने डेंबेले (30वें व 31वें मिनट) के एक मिनट के भीतर दागे गए दो गोल और कप्तान लियोनल मेसी (54वें मिनट) के गोल की बदौलत बार्सिलोना ने कोपा डेलेरे के दूसरे चरण के मुकाबले में लेवांटे को 3-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले चरण में 1-2 हारने वाला बार्सिलोना 4-2 की जीत के साथ आगे बढ़ा। हालांकि पहले चरण में प्रतिबंधित खिलाड़ी को खिलाने पर बार्सिलोना को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है। लेवांटे ने कहा है कि वह स्पेनिश फेडरेशन से इसकी शिकायत करेगा।
बार्सिलोना ने एक मैच के लिए प्रतिबंधित जुआन के मैदान में उतरा था। हालांकि बार्सिलोना का कहना है कि जुआन पर प्रतिबंध बी डिवीजन मैच के दौरान लगा था जोकि इस टूर्नामेंट में लागू नहीं होता।