फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार और म्बापे के दम पर जीता पीएसजी

Thu, 05 Dec 2019 08:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार
विज्ञापन

नेमार और काइलान म्बापे के गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में नांतेस को 2-0 से हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। पीएसजी ने दोनों गोल दूसरे हाफ में दागे। म्बापे (52) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल दागकर पीएसजी को बढ़त दिलाई जबकि नेमार (85वें मिनट) ने अंतिम लम्हों में पेनाल्टी पर गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


नेमार का यह सत्र का पांचवां गोल है। मार्सेले ने एंजर्स को 2-0 से हराकर पीएसजी की बढ़त को दो अंक का कर दिया था। पिछले सप्ताहांत पेरिस सेंट जर्मेन का मोनाको के खिलाफ मैच खराब मौसम के कारण स्थगित करना पड़ा था। पीएसजी की टीम 15 मैचों में 36 अंक के साथ शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सेले के 16 मैचों में 31 अंक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें