फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया

Thu, 05 Dec 2019 08:29 PM IST
Rohit Ojha मैनचेस्टर यूनाईटेड ने टोटेनहैम को 2-1 से हराया
विज्ञापन
manchester united - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मार्कस रशफोर्ड  के दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में टोटेनहैम को 2-1 से हराया, जबकि लीवरपूल ने एवर्टन को 5-2 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी आठ अंक की बढ़त बरकरार रखी है।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर चल रहे लीसेस्टर ने शीर्ष लीग में लगातार सात जीत के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अंतिम स्थान पर चल रहे वाटफोर्ड को 2-0 से हराया। लगातार दो हार के बाद वापसी करते हुए चेल्सी ने एस्टन विला को 2-1 से शिकस्त दी।

लीवरपूल की टीम 15 मैचों में 43 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूदा लीसेस्टर के इतने ही मैचों में 35 अंक हैं। चेल्सी 15 मैचों में 29 अंक के साथ चौथे जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड इतने ही मैचों में 21 अंक के साथ छठे स्थान पर है। टोटेनहैम की टीम 20 अंक के साथ आठवें पायदान पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें