फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप: जापान को न्यू कैलेडोनिया ने ड्रॉ पर रोका 

Sun, 15 Oct 2017 02:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
न्यू कैलेडोनिया
विज्ञापन
पूर्वी एशियाई फुटबॉल टीम जापान को न्यू कैलेडोनिया की उत्साही टीम ने 1-1 से बराबरी पर तो रोक लिया, लेकिन इससे उसके प्री क्वार्टर दौर में पहुंचने के रास्ते नहीं खुल सके। जापान की ओर से केतो नाकामूरा ने सातवें मिनट में गोल कर दिया था जोकि उनका तीन मैचों में चौथा गोल था। 
विज्ञापन


ऐसा लग रहा था कि जापान की टीम पहली बार अंडर-17 फीफा विश्व कप खेल रही न्यू कैलेडोनिया को आसानी से मात दे देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे हाफ में न्यू कैलेडोनिया ने कई बार अच्छे हमले बोले। 

जैकब जेनो ने 83वें मिनट में कैलेडोनिया को बराबरी दिला ही दी। इस मैच से न्यू कैलेडोनिया विश्व कप में अपना पहला अंक लेकर इतिहास रचने में सफल रही। टूर्नामेंट में न्यू कैलेडोनिया ने दो गोल किए। पहला गोल सिदरी ने फ्रांस के खिलाफ किया था जब टीम को 1-7 से हार मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें