भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है और इसके खिलाड़ी यहां फैंस के दिलों पर राज करते हैं। आमतौर पर फैंस खिलाड़ियों के फिटनेस स्टाइल को भी कॉपी करते नजर आते हैं। उनके नजरिये से शायद क्रिकेटर ही दुनिया के सबसे फिट और आकर्षक इंसान हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।
यदि आप फुटबॉल की दुनिया के चमकते सितारों की फिटनेस पर एक नजर डालें तो शायद आपका यह भ्रम दूर हो जाएगा। फुटबॉल खिलाड़ियों की लाजवाब फिटनेस और डैशिंग पर्सनैलिटी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। आइए इसी कड़ी में जानते हैं ऐसे फुटबॉलर्स के बारे में जिनकी धांसू लुकिंग और स्टाइल का डंका पूरी दुनिया में बजता है।