फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: मोरक्को और पीएसजी से खेलने वाले स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी पर दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला

Fri, 03 Mar 2023 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

हकीमी पीएसजी से पहले बोरूसिया डॉर्टमंड, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड जैसे क्लब से खेल चुके हैं। मोरक्को के लिए हकीमी ने 61 मैचों में आठ गोल दागे हैं।
विज्ञापन
बाएं से- नेमार, अशरफ हकीमी और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांसीसी अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि पेरिस सेंट-जर्मेन और मोरक्को के डिफेंडर अशरफ हकीमी पर दुषर्म का आरोप लगा है। 24 वर्षीय हकीमी से अभियोजकों ने गुरुवार को एक 24 वर्षीय महिला के आरोपों के संबंध में पूछताछ की और बाद में आरोप लगाया।
विज्ञापन

मैड्रिड में जन्मे हकीमी जो पिछले साल कतर में विश्व कप के सेमीफाइनल तक मोरक्को के सफर का अभिन्न हिस्सा थे, उन्हें शुक्रवार सुबह पीएसजी ट्रेनिंग में देखा गया था। हालांकि, कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा संपर्क किए जाने पर क्लब ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हकीमी और एम्बाप्पे

हकीमी पर लगे आरोप के मुताबिक, उन्होंने 24 वर्षीय महिला को अपने घर आने के लिए पैसे दिए थे, जब उनकी पत्नी और बच्चे छुट्टी पर गए थे। सोमवार को हकीमी पेरिस में फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समारोह में दिखाई दिए थे। वहां उन्हें 2022 की FIFPro (फिफप्रो) पुरुषों की विश्व टीम में नामित किया गया था।

कतर में विश्व कप में मोरक्को के सेमीफाइनल तक पहुंचने के सफर में हकीमी का अहम योगदान रहा था। मोरक्को फीफा विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचने वाला अरब दुनिया का पहला देश बना था। फ्रांसीसी कानून के तहत, आरोप लगाए जाने का मतलब यह नहीं है कि मामले की सुनवाई होगी। हकीमी पीएसजी से पहले बोरूसिया डॉर्टमंड, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड जैसे क्लब से खेल चुके हैं।

विज्ञापन

रियल मैड्रिड के लिए हकीमी ने 17 मैचों में दो गोल दागे थे। वहीं, रियल मैड्रिड कैस्टिला के लिए 28 मैचों में एक गोल किया। इंटर मिलान के लिए हकीमी ने 45 मैचों में सात गोल दागे, जबकि डॉर्टमंड के लिए उन्होंने 73 मैचों में 12 गोल दागे। पीएसजी के लिए हकीमी 72 मैचों में आठ गोल और 11 असिस्ट कर चुके हैं। मोरक्को के लिए हकीमी ने 61 मैचों में आठ गोल दागे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें