मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी ग्विलरमू कांटू का कहना है कि इस मामले में किसी भी खिलाड़ी पर कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास जारी रखा है और अपने निजी मामले में वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के नियमों के तहत इस मेगा टूर्नामेंट के दौरान इसमें हिस्सा लेने वाली किसी भी टीम का कोई खिलाड़ी महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध स्थापित नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर फुटबॉल फेडरेशन खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई कर सकती है।