फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा फ्लैशबैक: एक हार ने वेस्ट जर्मनी को बनाया विश्वविजेता

Thu, 07 Jun 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल विश्वकप 1974 की मेजबानी वेस्ट जर्मनी ने की थी। ग्रुप स्टेज में चिरप्रतिद्वंदी ईस्ट जर्मनी से कड़े मुकाबले में 0-1 से हार मिली। इस शर्मनाक हार ने वेस्ट जर्मनी की टीम को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। फिर तो सभी मजबूत टीमों को पछाड़ते हुए वेस्ट जर्मनी न सिर्फ फाइनल में पहुंची बल्कि नीदरलैंड को 2-1 से रौंद डाला। इस तरह दूसरी बार खिताब जीतकर वेस्ट जर्मनी ने एकबार फिर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया।

विज्ञापन


मुलर ने 32 साल तक कायम रखा रिकॉर्ड
जर्मनी के स्ट्राइकर गेर्ड मुलर ने फाइनल में विनिंग गोल करके टीम को खिताबी सफलता दिलाई। मुलर ने 32 साल तक 14 गोल का ऑल टाइम टॉप स्कोरिंग रिकॉर्ड कायम रखा, जिसे 006 में ब्राजील के रोनाल्डो (15) ने तोड़ा था।

Trending Videos
विज्ञापन

1974 विश्वकप की झलकियां

पहली बार हैती
इस विश्वकप में हैती, ऑस्ट्रेलिया, ईस्ट जर्मनी और जैर ने पदार्पण किया। 1990 में जर्मनी बनने के बाद पहली और आखिरी बार वेस्ट और ईस्ट जर्मनी की टीमें एकसाथ विश्वकप में खेलीं। 1938 के बाज पहली बार नीदरलैंड और पोलैंड नहीं खेले। फ्रांस, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्पेन, बेल्जियम और हंगरी भी क्वालिफाई नहीं कर पाए।

1974 विश्वकप की झलकियां
  • कब से कब तक 13 जून से 07 जुलाई (1974) तक
  • टीमें- 16, मैच 38, गोल 97
  • 07 गोल करने वाले पोलैंड के गर्जगोरज लाजो को गोल्डन बूट से नवाजा गया
  • 01 एकमात्र हैट्रिक टूर्नामेंट की पोलैंड के अद्रजेज ने दागी। इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सात मैच बराबरी पर छूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें