फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना का साथ छोड़ किस क्लब का रुख करेंगे मेसी, इस साल भविष्य पर फैसला 

Thu, 04 Feb 2021 11:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
विज्ञापन
मेसी - फोटो : social media
विज्ञापन

बार्सिलोना सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने अभी तक अगले सीजन (2021-22 ) के लिए किसी और क्लब के साथ कोई करार नहीं किया। अपने भविष्य के फैसले को लेकर उनके पास यही सीजन (2020-21) बचा है, क्योंकि इस साल तक उनका बार्सिलोना के साथ अनुबंध है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मेसी किसी और क्लब का रुख करेंगे? दरअसल, गोल.कॉम ने एक रिपोर्ट किया है, जिसमें उसने बताया है कि, इस सीजन के अंत तक मेसी ही इसका फैसला करेंगे कि वह अगले सीजन यानी 2021-22 में किस क्लब की तरफ से खेलेंगे और इसके बारे में कोई और नहीं जानता।' 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, बाद में जाकर इस पर विराम लग गया और वह क्लब का हिस्सा बने रहे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 55 करोड़ 50 लाख यूरो (67.3 करोड़ डॉलर) का है। इसे खेल इतिहास का सबसे महंगा करार माना जा रहा है। समाचार पत्र में यह भी दावा किया है कि उसके पास 30 पेजों का वो दस्तावेज मौजूद हैं, जिन पर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ करार करते समय हस्ताक्षर किए थे। बता दें कि मेसी पिछले 17 साल से बार्सिलोना का हिस्सा हैं। वह 2004 से ही इस क्लब की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 750 से ज्यादा मैच खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें