फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी कर बुरे फंसे फाउलर, चार मैचों के लिए निलंबित

Wed, 03 Feb 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
रॉबी फाउलर - फोटो : social media
विज्ञापन

ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के कोच रॉबी फाउलर को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भारतीय रैफरियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने पर चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। सीनियर वकील उषानाथ बनर्जी की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासन मिति ने फोलेर को यह सजा सुनाई। फोलेर ने कहा था कि उन्हें पता नहीं कि रैफरी अंग्रेजो के खिलाफ हैं या ईस्ट बंगाल के खिलाफ।

विज्ञापन


अनुशासन समिति ने कहा, 'फोलेर की इस टिप्प्णी से भारत में रैफरियों की गरिमा, साख और छवि को ठेस पहुंची है।' समिति ने उनसे यह बताने को कहा कि उनके बयान का क्या मतलब था। समिति के अनुसार फोलेर ने जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्होंने कोई नस्लीय या दुर्भावना से ग्रसित टिप्पणी नहीं की है ।

लिवरपूल के इस महान खिलाड़ी ने एफसी गोवा के खिलाफ 29 जनवरी को ईस्ट बंगाल के 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के बाद यह टिप्पणी की थी। ईस्ट बंगाल ने दिन में फाउलर का बचाव करते हुए इससे इनकार किया था कि उन पर कथित नस्लीय टिप्पणियों का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें