फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में आया मैच फिक्सिंग का मास्टर माइंड

Tue, 24 Sep 2013 07:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल में मैच फिक्सिंग कर करोड़ों डॉलर की कमाई करने वाले मास्टर माइंड अब सिंगापुर पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन


सिंगापुर पुलिस के इस कारनामे की इंटरपोल ने भी सराहना की है। सिंगापुर पुलिस ने इस मास्टर माइंड सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया था जिनमें 12 पुरुष और दो महिला शामिल हैं।

वहीं इंटरपोल ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक गिरोह का दर्जा दिया है। इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड नोबल ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि सिंगापुर के नियम दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक मैच फिक्सिंग संगठन और इसके मास्टर माइंड पर दबाव बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन


हालांकि सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने सोमवार को इन 14 में से नौ को जमानत दे दी जबकि पांच से अभी पूछताछ की जा रही है।

सिंगापुर के कानून की धारा 44 के अनुसार इन पांचों को गिरफ्तारी से अधिकतम 16 दिन तक हिरासत में रखा जा सकता है। इन पांचों के नामों का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मास्टर माइंड सिंगापुर का ही तान सीत इंग है।
विज्ञापन


इतालवी अभियोजकों का आरोप है कि डेन तान के नाम से मशहूर तान दुनियाभर में फुटबॉल मैचों को फिक्स करने वाले गिरोह का संचालन करता है।

कतर की मेजबानी पर छाया संकट
कतर को 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर उठे विरोध के स्वर के बीच फीफा ने इस मामले पर जल्द विचार करने का भरोसा जताया है।

फीफा ने भरोसा दिलाया है कि वह तीन और चार अक्टूबर को होने वाली अपनी कार्यकारी बैठक में कतर को वर्ल्ड कप मेजबानी और उसके कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेगा।

फीफा अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने जुलाई में भरोसा दिलाया था कि वह इस मुद्दे को कार्यकारी बैठक में रखेंगे। इन चिंताओं के बीच कतर ने एक बार फिर दावा किया है कि वह ग्रीष्मकालीन मौसम में भी वर्ल्ड कप आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें