फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mario Zagallo Demise: ब्राजील के महान फुटबॉलर मारियो जागालो का निधन, टीम को जिताया था विश्व कप

Sat, 06 Jan 2024 10:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जेनेरियो

सार

ब्राजील ने 1958 और 1962 में जब विश्वकप खिताब जीते थे तब जगालो उसके स्ट्राइकर थे। इसके बाद 1970 में जब ब्राज़ील ने फाइनल में इटली को 4-1 से हराकर अपना तीसरा विश्वकप खिताब जीता था तब जगालो उसके कोच थे।
विज्ञापन
मारियो जागालो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में दो तथा कोच और सहायक कोच के रूप में एक-एक विश्व कप खिताब जीतने वाले फुटबालर मारियो जगालो का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। जगालो पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्वकप जीता था। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष एडनाल्डो रोड्रिग्स ने शनिवार तड़के बयान जारी करके जगालो के निधन की पुष्टि की। उन्होंने जगालो को फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक करार दिया। 
विज्ञापन


ब्राजील ने 1958 और 1962 में जब विश्वकप खिताब जीते थे तब जगालो उसके स्ट्राइकर थे। इसके बाद 1970 में जब ब्राज़ील ने फाइनल में इटली को 4-1 से हराकर अपना तीसरा विश्वकप खिताब जीता था तब जगालो उसके कोच थे। जगालो 1994 के विश्वकप में ब्राजील की टीम के सहायक कोच थे। ब्राजील ने तब फाइनल में इटली को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें