फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, येलो कार्ड दिखाकर किया मैदान से बाहर

Tue, 13 Feb 2018 03:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mario Balotelli
विज्ञापन

फ्रेंच फुटबॉल अथॉरिटी ने सोमवार को बताया कि मारियो बालोटेली पर हुई नस्लीय टिप्पीणी को लेकर जांच चल रही है, लेकिन इस मामले में अभी तक ऑथोरिट को किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए अथॉरिटी सबूतों के अभाव में किसी तरह की कार्रवाई न करने के लिए बाध्य है।

विज्ञापन


गौरलतब है 'नाइस' क्लब के फॉरवर्ड खिलाड़ी मारियो बालोटेली ने फैंस पर नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उन्हें 'मंकी चैंट्स' कहकर बुलाया है, जिसके बाद बालोटेली फैंस पर काफी भड़क गए।

विज्ञापन

Mario Balotelli
मैदान पर बालोटेली का यह आक्रामक रवैया देखने के बाद रेफ्री ने उन्हें येलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस घटना के बाद नाइस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बालोटेली का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बालोटेली पर नस्लीय टिप्पणी के बाद रेफ्री ने येलो कार्ड दिखाकर उन्हें ही मैदान से बाहर भेज दिया।'

बता दें कि यह वाकया शनिवार को नाइस और डिजोन के बीच हुए मुकाबले के 74वें मिनट का है। इस मैच में नाइस ने डिजोन को 3-2 से हराया था। बालोटेली पर हुई नस्लीय टिप्पणी के बाद नाइस ने मैच प्रबंधकों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि उन्होंने यूईएफए प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें