अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने मंगलवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ फुटबॉल मैच नहीं खेला। माराडोना को मैच फॉर यूनिटी (एकता) के लिए गांगुली की टीम के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेलना था, लेकिन थकान और आयोजकों के खराब प्रबंधन की वजह से उन्होंने मैच नहीं खेला।
विज्ञापन
2 of 5
डिएगो माराडोना
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रदर्शनी मैच में 40 मिनट तक फुटबॉल खेला। उन्होंने 1986 वर्ल्ड कप विनर माराडोना के खिलाफ नहीं खेलने का मलाल जताया। माराडोना के दाएं हाथ के चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने मैच में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
3 of 5
डिएगो माराडोना
- फोटो : PTI
मैच के बाद गांगुली ने कहा, 'अगर माराडोना खेलते तो अच्छा लगता। उन्हें हाथ में चोट थी, इसलिए नहीं खेले। वो बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। वो उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी माराडोना को खेलते देखना अपने आप में दिलचस्प अनुभव होता।'
4 of 5
डिएगो माराडोना
- फोटो : PTI
यह भी पाया गया कि मैच से पहले होने वाली फुटबॉल वर्कशॉप तय समय पर शुरू नहीं हो सकी, जिसकी वजह से माराडोना निराश हुए और उन्होंने मैच नहीं खेलने का मन बनाया। पूरा प्रबंधन भी बिखरा-बिखरा नजर आया और उनका काम अच्छा नहीं लगा।
पूर्व नेपाली क्लब के स्टार माराडोना की एक झलक पाने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। माराडोना ने हालांकि मैच की शुरुआत की और फिर गांगुली व अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाए।