भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही सोनम भट्टाचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। मालूम हो कि दोनों ने 24 नवंबर को गुड़गांव में संगीत समारोह के बाद सगाई की थी।
विज्ञापन
2 of 5
सुनील और सोनम
गौरतलब है कि सोनम, मोहन बागान के दिग्गज पूर्व भारतीय फुटबॉलर और वर्तमान भारतीय फुटबॉल टीम के मेंटर सुब्रतो भट्टाचार्या की बेटी हैं। सुनील और सोनम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने लंबी कोर्टशिप के बाद आखिरकार शादी का फैसला कर ही लिया।
विज्ञापन
3 of 5
सुनील और सोनम
- फोटो : indianexpress
भारतीय फुटबॉल का यह स्टार पारंपरिक नेपाली पोशाक पहने हुए था। उन्होंने टोपी पहन रखी थी और वह घोड़ी पर चढ़कर विवाह स्थल पर पहुंचे। फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को बाद में पारंपरिक बंगाली पोशाक में भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने और दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी की।
4 of 5
सुनील छेत्री
- फोटो : indianexpress
शादी पूरी तरह से पारंपरिक रिवाजों के साथ संपन्न हुई। कोलकाता में हुए इस समारोह में दोनों को आशीर्वाद देने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां शरीक हुईं।
बाद में उन्हें पारंपरिक बंगाली पोशाक में भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने और दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी की। नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थी। उनके अलावा राजनीति, सिनेमा, फुटबाल और अन्य खेलों की हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।