फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mason Greenwood: मैनचेस्टर यूनाइटेड का फुटबॉलर गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट और शारीरिक दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

Sun, 30 Jan 2022 11:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड और स्टार खिलाड़ी मेसन ग्रीनवुड के ऊपर उनकी प्रेमिका हैरियट रॉबसन ने शारीरिक दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। रॉबसन ने गंभीर चोटों की तस्वीरों के साथ कई चौंकाने वाले पोस्ट किए हैं। 
 
विज्ञापन
मेसन ग्रीनवुड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड और स्टार खिलाड़ी मेसन ग्रीनवुड के ऊपर उनकी प्रेमिका हैरियट रॉबसन ने शारीरिक दुर्व्यवहार और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। रॉबसन ने गंभीर चोटों की तस्वीरों के साथ कई चौंकाने वाले पोस्ट किए हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए, जिनमें से एक में उनके होठों से बुरी तरह से खून बह रहा है तो अन्य तस्वीरों में उनके चेहरे और शरीर में कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। महिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऑडियो फ़ाइल भी अपलोड की है, जिसमें एक पुरुष को उनके साथ कई आपत्तिजनक बातें कहते सुना जा सकता है। 

रॉबसन ने अपनी चोट वाली तस्वीर को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "हर कोई जो जानना चाहता है कि मेसन ग्रीनवुड वास्तव में मेरे साथ क्या करता है।" 
विज्ञापन

 

मेसन ग्रीनवुड की प्रेमिका हैरियट द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें और ऑडियो फाइल तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे देखते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी बड़ी कार्रवाई की है। मैनचेस्टर ने मेसन ग्रीनवुड को अगली सूचना तक प्रशिक्षण या खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।
 

हालांकि इससे पहले यूनाइटेड ने पूरे मामले पर एक बयान जारी कर लिखा, "हम सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली तस्वीरों और आरोपों से अवगत हैं। जब तक तथ्य स्थापित नहीं हो जाते, हम कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे। मैनचेस्टर यूनाइटेड किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता है।"
 

ग्रीनवुड यूनाइटेड के लिए एक उभरते हुए सितारे हैं, जिन्हें क्लब के दिग्गज सर एलेक्स फर्ग्यूसन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें