फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड छठी बार फीफा फुटबॉलर आफ द ईयर बने मेसी, रोनाल्डो और वान को पछाड़ा

Tue, 24 Sep 2019 08:46 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब जीत लिया। खिताब की दौड़ में इन दोनों के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे।

विज्ञापन




मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। पिछली बार क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीतकर मेसी और रोनाल्डो के पिछले दस साल से चले आ रहे वर्चस्व को तोड़ा था। पर इस बार वह शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सके। रोनाल्डो ने पांच बार यह पुरस्कार जीता है।

दिक ने पिछले महीने ही मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर यूएफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले डिफेंडर बने थे। लिवरपूल ने मई में टॉटेनहम को हराकर यूरोपियन खिताब जीता था।
विज्ञापन


लिवरपूल के बॉस जुर्गेन क्लॉप ने फीफा के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। क्लॉप के मार्गदर्शन ने लिवरपूल ने टॉटेनहम को 2-0 से हराकर 15 साल बाद चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। क्लॉप ने मैनचेस्टर सिटी के पेप गार्डियोला और टॉटेनहम के मौरिसियो को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता। लिवरपूल के एलिसन ने सिटी के एंडरसन और बार्सिलोना के मार्क आंद्रे टेर को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता। 
 

रेपीनो सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी 

अमेरिका की मेगान रेपीनो को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। रेपीनो ने विश्व कप जीतने वाली टीम की अपनी साथी एलेक्स मोर्गन और इंग्लैंड की लूसी ब्रोंज को पछाड़ा। रेपीनो को विश्व कप में सर्वाधिक गोल दागने के लिए ‘गोल्डन बूट’ और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए ‘गोल्डन बाल’ का पुरस्कार मिला था। अमेरिका की जिल एलिस को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया।

टीम ऑफ द ईयर में मेसी और रोनाल्डो : फीफा फीफप्रो पुरुष टीम ऑफ द ईयर में बार्सिलोना के मेसी अैर जुवेंटस के रोनाल्डो भी शामिल है। टीम में सर्वाधिक चार खिलाड़ी रियल मैड्रिड के हैं। गोलकीपर : एडिसन। डिफेंडर : मैथियस डि लिग्ट, सर्जियो रोमास, वर्जिल वान डिक, मार्सेलो। मिडफील्डर : लुका मोदरिच, फ्रेंकी डि जोंग, इर्डन हजार्ड। फॉरवर्ड : मेसी, रोनाल्डो, कलियान म्बापे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें