फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF U-18: गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ भारत-बांग्लादेश का मुकाबला 

Tue, 24 Sep 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैफ अंडर-18 फुटबाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत को सैफ अंडर-18 फुटबाल चैम्पियनशिप के मुकाबले में सोमवार को बांग्लादेश ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। भारतीय टीम ने मैच में आक्रामक शुरुआत की लेकन नौवें मिनट में ही गोलकीपर प्रभसुकान सिंह गिल चोटिल हो गए जिससे कोच फ्लोएड पिंटो को बदलाव करना पड़ा। 

विज्ञापन


बांग्लादेश के रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों की शानदार तालमेल के कारण भारतीय अग्रिम पंक्ति को गोल के लिए मौके बनाने में परेशानी हुई। भारतीय टीम के पास हालांकि मैच के 36वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन सुमित राठी का हेडर गोलपोस्ट के ठीक ऊपर से निकल गया। मध्यांतर के बाद भी मैच पर भारत ने पकड़ बनाए रखा लेकिन टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बांग्लादेश के खिलाफ गोल नहीं कर सकी। 

पिंटो ने इसे मुश्किल मुकाबला करार देते हुए कहा, 'बांग्लादेश ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए हमें गोल नहीं करने दिया। हमें उनके खिलाड़ियों के प्रयास को श्रेय देना होगा।' उन्होंने कहा, 'हमने हालांकि मैच से अंक हासिल किया लेकिन यह छोटी बात है। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ ही खिलाड़ियों में सुधार आयेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें