इसके बाद उस दर्शक ने मेसी के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। इससे मेसी नाराज हो गए और उन्होंने कैमरा लेंस दूर ले जाने को कहा। इसके बाद उस दर्शक को सिक्योरिटी स्टाफ मैदान से बाहर ले गए। हालांकि, इस घटना से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर अहम सावल खड़े हो रहे है।
इस घटना के बाद उस फैन ने इंस्टाग्राम पर मेसी के साथ अपने वीडियो को पोस्ट भी किया है। इसके साथ ही उस फैन ने मेसी की तारीफ में एक लंबा नोट भी लिख दिया। उसके कैप्शन में फैन ने लिखा- आपको जीवन जीने का बस एक अवसर प्राप्त होता है और मेरे लिए इतना ही काफी है, क्योंकि मैंने सर्वकालिक महान खिलाड़ी से मुलाकात की- लियोनल मेसी। कई सालों से अपने बेहतरीन फुटबॉल स्किल से उत्साह के कई पल देने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आप से और इस गेम से प्यार करता हूं।
यह फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए अर्जेंटीना का आखिरी क्वालिफाइंग मैच था। इक्वाडोर के खिलाफ यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दक्षिण अमेरिका से चार टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। इसमें अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और इक्वाडोर शामिल हैं। अर्जेंटीना की टीम प्वाइंट्स टेबल में 17 मैचों में 11 जीत और छह ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर रही।
ब्राजील 17 मैचों के बाद 14 जीत और तीन ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, उरुग्वे को 18 मैचों में आठ में जीत और छह में हार मिली। चार मैच ड्रॉ रहे। इक्वाडोर की टीम 18 मैचों में सात जीत, छह हार और पांच ड्रॉ के साथ चौथे नंबर पर रही।