फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता में विश्वकप की खुमारी छाने लगी है। सिटी ऑफ ज्चॉय में खेल का जूनुन कुछ ज्यादा ही हैं। शिब शंकर पात्रा इनमें शामिल हैं जो अर्जेंटीनी टीम के फैन हैं। उन्होंने अपना मकान ही अर्जेंटीनी ध्वज के रंग में रंगवा दिया है।
विज्ञापन
2 of 3
MESSI FAN
चाय की दुकान चलाने वाले शिब शंकर की योजना रूस जाकर विश्वकप देखने की थी। जैसे-तैसे कई वर्षों में 60 हजार रुपये इकट्ठे किए कि इससे आना-जाना हो जाएगा लेकिन जब ट्रेवल एजेंट ने कहा कि ये रकम तो कम हैं तो इस फुटबॉल प्रेमी ने अपना मकान ही अपनी पसंदीदा टीम के रंग में पुतवा दिया।
वह बीड़ी-सिगरेट नहीं पीते, उन्हें किसी चीज का नशा है तो वह है लियोनल मेसी का खेलते देखना जिसके लिए वह दिन हो या रात हर समय तैयार हैं। उनका परिवार तो हर साल मेसी का जन्मदिन भी मनाता है।