फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अंधेरे में जिंदगी बिताने को मजबूर थे नेमार, आज अपने खेल से मैदान को कर रहे रोशन

Mon, 11 Jun 2018 05:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नेमार
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील इस बार भी बड़े दावेदारों में शामिल है। टीम का मनोबल इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि उसके स्टार नेमार ने चोट से उबरकर तीन माह बाद वापसी कर ली है। फरवरी में 26 वर्षीय स्ट्राइकर को पांव में चोट लग गई थी। उन्हें पांव की सर्जरी भी करानी पड़ी। 


 
विज्ञापन

फिटनेस का दिया सबूत 

2 of 7
neymar
विश्व कप से पहले क्रोएशिया के खिलाफ अभ्यास मैच में गोल करके युवा स्ट्राइकर ने अपनी फिटनेस का सबूत भी दे दिया है। कभी बार्सिलोना क्लब में मेसी और सुआरेज के साथ तिकड़ी बनाकर खेलने वाले नेमार पिछले साल 22.2 करोड़ पौंड के सबसे महंगे करार के साथ अब पेरिस सेंट जर्मेन का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

नेमार पर ही उम्मीदों का भार

3 of 7
जूनियर नेमार - फोटो : self
यूं तो ब्राजील की फारवर्ड लाइन में फिलिप कूटिन्हो और ग्रेबिएल जीसस भी शामिल हैं लेकिन निश्चित रूप से नेमार पर ही उम्मीदों का ज्यादा भार होगा। पिछली बार नेमार चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए थे इस बार चोट से उबरकर लौटे नेमार से ब्राजील को 16 साल बाद फिर खिताब जिताने को बेताब होंगे। पिछली बार अपनी मेजबानी में ब्राजील का सफर विश्व कप सेमीफाइनल में थम गया था। जर्मनी के खिलाफ उसे 1-7 से करारी हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा था। 

ब्राजील के चौथे श्रेष्ठ स्कोरर

4 of 7
नेमार - फोटो : espn
नेमार ब्राजील की ओर से सर्वाधिक गोल करने में चौथे नंबर पर हैं। दिग्गज पेले (77), रोनाल्डो (62) और रोमारियो (55) उनसे आगे हैं। इस बार उनका रोमारियो को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आना लगभग तय है। जिको और रिवाल्डो को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। 
 
विज्ञापन

कभी बिजली के बिल भरने के नहीं थे पैसे  

5 of 7
नेमार
पिछले साल पेरिस सेंट जर्मेन से करार कर सबसे महंगे खिलाड़ी बने नेमार का बचपन गरीबी में गुजरा है। साओ पाउलो की एक झुग्गी बस्ती में जन्मे नेमार के पिता नेमार सीनियर गुजर-बसर के लिए तीन-तीन जगह काम करते थे। उनके पास बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं थे। परिवार को चलाने के लिए दिन-रात व्यस्त रहने वाले नेमार सीनियर के पास जूनियर स्तर पर बेटे का मैच देखने का भी समय नहीं था। बाद में नेमार को उनके दादा अपने घर ले गए थे।
विज्ञापन

ब्राजील के लिए प्रदर्शन

6 of 7
footballer Neymar - फोटो : ndtv
84 : मैच खेले हैं अठारह साल की उम्र में पदार्पण करने वाले स्ट्राइकर ने देश के लिए।
18: साल की उम्र में ब्राजील के लिए पदार्पण किया।
2016: में अपनी कप्तानी में ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया, चार साल पहले रजत में योगदान।  
2011: में साउथ अमेरिकन यूथ चैंपियनशिप और 2013 में फीफा कन्फेडरेशन कप जिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अमेरिका के श्रेष्ठ फुटबॉलर

7 of 7
नेमार
02: बार दक्षिण अमेरिका के श्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जा चुके हैं नेमार।
52: मिलियन फैंस हैं फेसबुक पर। एक सर्वे में उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर शामिल किया गया था।
01: पहले एथलीट बने ब्राजील के जो टाइम मैगजीन के कवर पर आए जिसका टाइटल था द नेक्सट पेले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें