फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनेल मेसी के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड कप 2022 के पहले क्वालीफायर से किए गए बाहर

Wed, 24 Jul 2019 02:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनकी टीम के पहले क्वॉलिफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है। साउथ अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था ने इसके साथ ही उन पर 1500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


साउथ अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कानमिबोल) ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। मेसी को कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के लिए चिली के खिलाफ खेले मैच के दौरान रेड कार्ड मिला था। मेसी खेल के 37वें मिनट में चिली के गैरी मेडल से भिड़ गए थे और इन दोनों को बाहर कर दिया गया था। 

अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था। दक्षिण अमेरिका में विश्व कप क्वॉलिफाइंग मैच मार्च से शुरू होंगे। फैसले में मेसी के कोपा अमेरिका संगठन पर लगाए गए आरोपों का जिक्र नहीं किया गया है। मेसी ने कहा था कि टूर्नमेंट में भ्रष्टाचार व्याप्त था और इसमें ब्राजील को जिताने के लिए पूरी तैयारियां की गई थीं। मेसी ने बाद में कानमिबोल से माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें