फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी को अचानक से बीच पर खेलता देख हैरान हुआ बच्चा, कहा- 'ओह माई गॉड मॉम बीच पर मेसी'

Wed, 24 Jul 2019 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिओनेल मेसी - फोटो : social media
विज्ञापन

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के सुपर स्टार लियोनल मेसी आजकल परिवार के साथ वेस्टइंडीज के आइसलैंड एंटीगा में छुट्टियां मना रहे हैं। वह और उनका परिवार खूब मस्ती कर रहा है। इस दौरान 32 वर्षीय मेसी बीच (समुद्र तट) पर बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कैंटरबरी केंट के 11 साल के बच्चे मैकेंजी ओ नील के साथ बीच पर फुटबॉल भी खेला।

विज्ञापन


मैकेंजी बीच पर अपने पसंदीदा फुटबॉलर मेसी को देखकर हैरान रह गया। उसने अपनी मां से कहा 'ओह माई गॉड मॉम बीच पर मेसी'। दरअसल मैकेंजी और मेसी का परिवार एक ही रिजॉर्ट में रूका हुआ है। इस दौरान मेसी के बड़े बेटे थियागो और मैकेंजी की दोस्ती हो गई।
 

मैकेंजी की 41 वर्षीय मां ऐना ने कहा मेरा बेटा दौड़ता हुआ मेरे पास आया और बोला मम्मी मेसी। मुझे नहीं पता था मेसी कौन है क्योंकि में फुटबॉल प्रशंसक नहीं हूं। जब मैकेंजी ने कहा ओह माई गॉड मॉम मेसी इन बीच। मेरा जवाब था मेसी कौन। इसके बाद वह हमारे पास आए उन्होंने हमारे साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा। मैकेंजी ने कहा हां। यह बहुत प्यारा अनुभव था। मेसी बहुत विनम्र है। इसके बाद मेसी और उनके छह साल के बेटे थियागो ने मैकेंजी और बीच पर मौजूद बच्चों के साथ फुटबॉल खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेंजी ने कहा मेसी बहुत अच्छे हैं। वह मुझे और अन्य बच्चों को थियागो के साथ खेलते देकर काफी खुश थे।       
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें