फीफा विश्व कप 2022 में लियोनल मेसी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेसी ने एक गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। मेसी ने मैच के 35वें मिनट में बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यहीं से ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना और यह टीम कई गलतियां कर मैच हार गई।
अर्जेंटीना के लिए जुलियान अल्वारेज ने दूसरा गोल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्जेंटीना के इंजो फर्नांडिस की गलती से मिला, जिन्होंने आत्मघाती गोल किया। हालांकि, इसका असर मैच के नतीजे पर नहीं पड़ा।