फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: नए साल में आमने-सामने आ सकते हैं मेसी और रोनाल्डो, 19 जनवरी को इन दो टीमों के बीच होगा मुकाबला

Sat, 31 Dec 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

पीएसजी टीम 19 जनवरी को अल नस्र और अल हिलाल के मिश्रित-11 के साथ फ्रेंडली मैच खेल सकती है। मेसी पीएसजी से खेलते हैं। वहीं, रोनाल्डो ने शनिवार को ही अल नस्र क्लब जॉइन किया है।
विज्ञापन
1 of 4
रोनाल्डो बनाम मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नए साल में मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच मैच देखने को मिल सकता है। दरअसल, 19 जनवरी को फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और सऊदी अरब के दो क्लब के मिश्रित-11 के बीच मुकाबला हो सकता है। ये दो क्लब अल नस्र और अल हिलाल हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पीएसजी टीम 19 जनवरी को अल नस्र और अल हिलाल के मिश्रित-11 के साथ फ्रेंडली मैच खेल सकती है। मेसी पीएसजी से खेलते हैं। वहीं, रोनाल्डो ने शनिवार को ही अल नस्र क्लब जॉइन किया है। ऐसे में वह इस मिश्रित-11 का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों अगर एकदूसरे के खिलाफ खेले तो यह मैच दर्शकों के बीच सुपरहिट रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 4
मेसी और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को चैंपियन बनने में मदद किया था। मेसी ने विश्व कप में कुल सात गोल दागे। इसमें फाइनल में किए गए दो गोल भी शामिल हैं। अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी थी। फिलहाल मेसी ने पीएसजी को जॉइन नहीं किया है, लेकिन जल्द ही जॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रोनाल्डो ने शनिवार को अल नस्र के साथ अपने डील को पूरा किया। यूरोप में कई साल तक खेलने के बाद अब वह एशियाई क्लब के लिए खेलेंगे। रोनाल्डो के पूर्व क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अनुबंध खत्म होने के बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें रोनाल्डो ने अब खत्म कर दिया है। 37 साल के रोनाल्डो ने 2025 तक के लिए अल नस्र के साथ करार किया है। उन्होंने 200 मिलियन यूरो का डील साइन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें