फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा डेले रे: चैंपियन बार्सिलोना को लेवंटे के हाथों 1-2 से मिली शिकस्त

Sat, 12 Jan 2019 08:43 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
football in india
विज्ञापन

चैंपियन बार्सिलोना को कोपा डेले रे के अंतिम-16 के पहले चरण में शुक्रवार को लेवंटे के हाथों 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। लेवंटे ने पहले हाफ में 14 मिनट के भीतर दो गोल कर बार्सिलोना की हार तय कर दी। 

विज्ञापन


लेवंटे की ओर से एरिक काबाको (चौथे मिनट) और बोरजा मेयरल (18वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना के लिए एकमात्र गोल खेल के 85वें मिनट में फिलिप कोटिन्हो ने दागा। 

इस जीत के साथ लेवंटे ने एक हफ्ते पहले लीग चरण में बार्सिलोना से मिली 0-5 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। उस मैच में लियोनल मेसी ने हैट्रिक लगाई थी। दूसरा चरण बृहस्पतिवार को कैंप नाऊ में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें